पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल पारिसर में हुई। आज की बैठक की अध्यक्षता श्री जे पी यादव जी ने की । बैठक में सचिव श्री एस एस सिन्हा जी ने 8th पे कमिशन की बैठकों और में बैठक में होने वाली प्रगति और कार्रवाई की चर्चा की तथा उसमें हो रही देरी के बारे में चिंता जताते हुए सभी सदस्यों को उसकी प्रगति और प्रयासों की जानकारी दी, कोरोना काल में रुके हुए महंगाई भत्ते की मांग की । संगठन के अध्यक्ष श्री सतपाल गुप्ता जी ने रेलवे पेंशनरों और कर्मचारियों को आ रही मेडिकल समस्याओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी और इम्पैनल हॉस्पिटल केवल एक हॉस्पिटल है ।अन्य कम से कम दो या तीन और हॉस्पिटल इम्पैनल किए जाएं तथा रेलवे हॉस्पिटल में नियमित डॉक्टर और कंपाउंडर की नियुक्ति के बारे में चर्चा के अलावा अन्य अस्पताल को जोड़े जाने का जिक्र किया। श्री राजीव पाल जी 21 मार्च 2026 को एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन के चुनाव और सांस्कृतिक कार्यक्रम के भव्य आयोजन की चर्चा की, सदस्यों से संगठित और समर्पित भावना के साथ जुड़ने की चर्चा की। आज की बैठक के अध्यक्ष श्री जे पी यादव ने सदस्यों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने एवं स्टेडियम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। श्री संजय राय जी तथा अन्य साथियों ने अपने विचार रखे। इसके अलावा इस महीने चार सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया एवं सम्मानित किया गया श्री जे के शर्मा, श्री बिकाऊ, श्री बाबू राम एवं श्री वीरेन्द्र सिंह पाल का जन्मदिन फूल माला, मिठाई खिला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में श्री मदन पाल, श्री के के शर्मा, श्री लालता प्रसाद श्री सुभाष घोषाल आदि करीब तीस-पैतीस लोगों ने भाग लिया।


