काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में एम फार्मा कोर्स शुरू किया गया है जोकि फार्मास्यूटिक्स विषय से लाया गया है, जो कि संस्थान की एक बड़ी उपलब्धि है।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान बताया कि इस नए कोर्स की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य फार्मेसी शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाना है। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी की यह कोर्स लाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उन्नत शोध और करियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है एवं यह भी बताया की फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया एवं उत्तराखंड शासन ने कॉलेज की शिक्षा गुणवत्ता को परखने के बाद एम.फार्मा कोर्स की मान्यता प्रदान की है। एम.फार्मा कोर्स के शुरू होने से अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने बताया कि संस्थान में डी फार्मा एवं बी फार्मा के कोर्स पहले से संचालित है एवं एम.फार्मा कोर्स फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया एवं उत्तराखंड शासन द्वारा मान्यता देने के पश्चात शुरू किया गया है। यह कदम छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संस्थान के वाइस प्रिंसिपल डॉ. अमित सेन ने बताया कि कॉलेज में आधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी और रिसर्च की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्थानीय छात्रों और अभिभावकों में इस खबर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कोर्स शुरू होने से क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बी.फार्मा के छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया। कुल मिलाकर, एम.फार्मा कोर्स की शुरुआत न केवल कॉलेज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय बन गई है।


