April 19, 2026
FB_IMG_1776507137498.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। पत्रकार शौकत राही का निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। शौकत राही अपने पीछे पत्नी तीन बेटी एक व बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।वहीँ पत्रकार शौकत राही के निधन पर पूर्व प्रत्याशी जसपुर विधानसभा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मरहूम शौकत राही एक ईमानदार और समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने हमेशा निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके जाने से समाज और पत्रकारिता क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
डॉ. चौधरी ने मरहूम के लिए अल्लाह से मगफिरत की दुआ की उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और हिम्मत प्रदान करने की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *