काशीपुर। मोहल्ला अली खान स्थित कर्बला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट में आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर अरुण चौहान ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से खुद को दूर रखें।

नशा छुड़ाओ अभियान के तहत उन्होंने ‘नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो’ का संदेश देते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और उसके भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजनकर्ताओं ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
