चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर, बी0एड0 चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने परिश्रम अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में रिया शर्मा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनुप्रिया सक्सैना एवं हितांशी ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं प्रीति शर्मा ने 79.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय, बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने ने छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी सफल छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर अपने परिवार, संस्थान एवं समाज का नाम रोशन करेंगी।




