काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट इन लॉ कॉलेज के यूजी विभाग एस सी गुड़िया आईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज के बीबीए एवं बी. कॉम (ऑनर्स) अंतिम सेमेस्टर के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीबीए पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर में नेहा कुमारी ने सर्वाधिक 73.5% अंक प्राप्त कार कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही आयुषी शर्मा ने 72.1% अंकों के साथ द्वितीय, रिया खत्री ने 68.7 % अंकों के साथ तृतीया अंक प्राप्त किया साथ ही खुशबू कुमारी 66.7 एवं अनुराग शर्मा 66.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे ।

वही बी कॉम (आनर्स) अंतिम सेमेस्टर में सानिया नरूला 77.27% अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया , दिव्या शर्मा 76.5% के साथ द्वितीय, प्रगति रस्तोगी 74.9% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही तो उज्जवन रंजन पाण्डेय 74.6 एवं पुष्पांजलि 71.9% अंकों के क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे।
शेष अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहा है।
उक्त पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां बताते चलें कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार अच्छे अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं । विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सहित सभी गुरुजनों को दिया ।
विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण , प्राचार्य सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।






