July 24, 2026
IMG_COM_202607231740240010.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर में स्थित स्टील एवं फूड्स प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अग्रणीय उत्तराखण्ड राज्य का प्रमुख औद्योगिक “केवीएस प्रीमियर ग्रुप” (काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा० लिमिटेड, केवीएस कास्टिंग्स लिगिटेड एवं बेवार्पण फूड़ा प्रा० लिगिटेड) की गतिविधियां गात्र व्यापारिक क्षेत्रों तक ही सीगित नही हैं बल्कि समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हुए चिकित्सा, शिक्षा, क्रीड़ा एवं धार्मिक प्रचार-प्रसार हेतु वर्ष भर अनेक योजनायें चलायी जाती हैं।

समाज सेवा एवं मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं इन्नरव्हील क्लब आफ काशीपुर के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा० लिमिटेड, काशीपुर के परिसर में दिनांक 23.07.2026 को प्रातः 9:30 बजे किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दीपक बाली, माननीय महापौर, काशीपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमति चन्द्रप्रभा, ब्लाक प्रमुख, काशीपुर, श्रीमति मुक्ता सिंह, सदस्या, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, प्रधान संघ अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह, श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट, नगर आयुक्त, काशीपुर, श्री स्वप्न किशोर सिंह पुलिस अधीक्षक, काशीपुर, श्री प्रशान्त कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी, काशीपुर, केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, निदेशक श्री अर्पण जिन्दल, श्री बी.पी. गोयल, रोटरी क्लब आफ काशीपुर के अध्यक्ष रो० संजय गोयल, सचिव रो० रेखा अग्रवाल, संयुक्त सचिव रो० प्राची अग्रवाल, इनरव्हील क्लब आफ काशीपुर की अध्यक्षा श्रीमति रूपाली अग्रवाल, सचिव श्रीमति सारिका अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।

शिविर में बडी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं इन्नर व्हील क्लब आफ काशीपुर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय एल०डी० भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। आवश्यक चिकित्सकीय जाँच के उपरान्त पात्र रक्तदाताओं से सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से रक्त संग्रह किया गया। शिविर के दौरान कुल 204 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे आवश्यकता पड़ने पर गम्भीर रूप से बीमार एवं दुर्घटना पीडित मरीजों के उपचार में उपयोग किया जायेगा।

कार्यक्रम के आयोजक केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के

आयोजन समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पुनीत मोहिन्द्रा, एस. के. सिंह, संजय अग्रवाल, रो० पवन अग्रवाल, रो० राज मेहरोत्रा, रो० अतुल असावा, रो० पारस मेहरोत्रा, रो० डा० एस. पी. गुप्ता, रो० राजीव खरबन्दा, रो० मयंक अग्रवाल रो० मनोज चौधरी, राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर के डा० जीशान, सतीश ठाकुर, सरिता ठाकुर, कपिल चन्द्र, विपिन कुमार, लवकुश, मोहतसिम, प्रशान्त सिंह रावत, हरजीत, मीनू, दीपक कुमार यादव, दीपक जायसवाल, संजय राणा, भीमसैन प्रजापति, अजय गुप्ता, नवीन चन्द्र भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *