June 28, 2026
IMG_COM_202606281425443780.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद के चलते काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने का काम निरंतर प्रगति पर है। इसी क्रम में महापौर दीपक बाली ने करीब 2 करोड रुपए की लागत से तीन वार्डों में बनने वाली छह सड़कों एवं शहीद पूरन सिंह भंडारी द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने बीच पहुंचे महापौर का वार्डों की महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वर्षों से सड़क निर्माण की इंतजार में रह रहे लोगों ने महापौर का सड़कों का शिलान्यास करने पर आभार जताया और कहा कि सड़कों के निर्माण को लेकर उनकी जो उम्मीदें खत्म हो चुकी थी उन्हें महापौर दीपक बाली ने पूरा कर दिखाया है और सिद्ध कर दिया है कि वह जो वायदा करते हैं उसे निभाते हैं।

महापौर श्री बाली ने वार्ड संख्या 1 व 3 के मध्य रम्पुरा निझड़ा व कृष्णा वार्ड में 80 लाख 80 हजार रू की लागत से बनने वाले शहीद श्री पूरन सिंह भण्डारी स्मृति द्वार एवं सड़क, वार्ड संख्या 40 कचनालगाजी में 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार रू की लागत से बनने वाली 5 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास अवसर पर एकत्र वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि विकास के मामले में जनता को कतई भी निराश नहीं होने दिया जाएगा और जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़के नहीं बनी है वहां भी जल्दी ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद रवि प्रजापति , पार्षद बीना नेगी , पार्षद अनिल कुमार , पार्षद वैशाली गुप्ता , पार्षद शाह आलम , पार्षद मोनीश , बूथ अध्यक्ष कमल कुमार , शक्ति केंद संयोजक कमल प्रजापति , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन ठाकुर , शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश चंद्र नेगी , वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता , अभिषेक गोयल , महेश चंद्र लखेड़ा , गुरुदेव सिंह , शिवचंद्र झा , बंटी अग्रवाल , राहुल रमनदीप , पुष्पा त्यागी , मनीषा , बब्बू , राजीव अरोरा बच्चू जसवीर सिंह सैनी तथा चौधरी समरपाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *