November 20, 2026
IMG-20261119-WA0003.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त युवा फाॅर का विकसित भारत पर महाविद्यालय की प्रभारी डॉ0 दीपिका आत्रेय के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वंदना सिंह ने नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारम्भ, उद्देश्य, नशा मुक्ति केंद्र एवं नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर आदि की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही स्वयंसेवी अक्षिता, स्नेहा बाल्मीकि, महिमा रानी, आरती शर्मा एवं काजल कश्यप ने नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत, नशे के दुष्प्रभाव, उपचार एवं राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका के विषय में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भविष्य को कमजोर करता है। मादक पदार्थो का सेवन व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। जब युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तभी समाज और देश आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 रमा अरोरा, डाॅ0 असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति गोयल, डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *