काशीपुर: विश्व पोलियो दिवस के अवसर राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मण दत्त भट्ट में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने पल्स पोलियो अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा पोलियो पूर्व में अभिशाप के रूप में पूरे देश के अंदर जाना जाता था, लेकिन पोलियो उन्मूलन के लिए जिस तरह से भारत सरकार ने पूर्व में विशाल देश व्यापी अभियान चला कर इसके निवारण के लिए कदम उठाया वह एक मील का पत्थर साबित हुआ। इसी कारण आज देशभर में पोलियो के केस लगभग ना की स्थिति में आ गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण जागरूकता है। जिस तरह से देश में शिक्षा का प्रसार हुआ है उससे बच्चों के जन्म होते ही माता-पिता और चिकित्सकों के द्वारा पोलियो ड्रॉप्स के माध्यम से भविष्य में होने वाली इस बीमारी को रोकने में सार्थक प्रयास हुआ है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि अपने नवजात शिशुओं को जन्म के समय से ही पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर उनको देश के भविष्य के लिए तैयार करें। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप दीक्षित, पार्षद शाह आलम सहित पोलियो उन्मूलन में सक्रिय अस्पताल कर्मचारी एवं अभिभाको की उपस्थिति रही।






