June 28, 2026
IMG_COM_202606281350083680.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। कबीर दास जी ऐसे महान समाज सुधारक थे जिनका नाम अजर अमर हो गया है क्योंकि उन्होंने अपने मार्गदर्शन से समाज को जो सच्ची राह दिखाई और समाज की कुरीतियों को दूर किया उसके लिए वें युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे। उनके लिखे गए दोहे आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह बात श्री बाली ने सद्गुरू कबीर जयंती के पावन अवसर पर डॉ भीम राव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी, समीक्षा एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे।

महापौर श्री बाली ने कहा कि संत कबीर दास जी के विचारों, सामाजिक समरसता, समानता और मानवीयता के संदेश को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
संत कबीर दास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सद्भाव और जागरूकता का मार्ग दिखाती हैं और हमें जीवन के भटकाव से बचाकर सही राह दिखाती हैं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों ने महापौर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित अतिथियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा संत कबीर दास जी के बारे में प्रेरणादायी विचार रखें गए ।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा , कार्यक्रम अध्यक्ष सुकलेश आजाद , जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम , कार्यक्रम संचालक जितेंद्र देवान्तक , पूर्व प्रधानाचार्य इंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह , शंकर सिंह , महिलाल गौतम समेत अनेक गणमान्य लोग एवं प्यारे बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *