June 22, 2026
IMG-20260621-WA0010.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर:श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज, जसपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। गुड़गांव से आई प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी आई एस के एच मारुति लिमिटेड की भर्ती टीम ने कॉलेज परिसर में कैंपस प्लेसमेंट अभियान आयोजित किया।
कंपनी के एचआर सुरेश कुमार एवं उनकी टीम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के लगभग 50 छात्रों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। चयन प्रक्रिया के उपरांत 20 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया।
चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा गुड़गांव बुलाकर जॉइनिंग भी प्रदान कर दी गई है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। चयनित छात्रों में पवन, भूपेंद्र, मोनू, विपुल, ऋतिक, रोहन, हसन सहित अन्य छात्र शामिल हैं।
कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य अतुल कुमार, डायरेक्टर अवनीश कुमार, पंकज कुमार, अमित कुमार, निधि मिश्रा, निर्पेंद्र, रोहित, काजल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *