June 10, 2026
IMG_COM_202606090836231580.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर/जसपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम सूर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना कैंप का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जमाल सिद्दीकी होंगे। उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी तथा प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का प्रथम चरण प्रातः 10 बजे ग्राम इस्लामनगर, विधानसभा काशीपुर में आयोजित होगा, जहां पीएम सूर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना कैंप का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आसिफ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। पीएम सूर्य घर योजना और आयुष्मान भारत जैसी जनहितकारी योजनाएं आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।


इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे ग्राम बेलजुड़ी स्थित रोज व्यू रिसोर्ट में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी जसपुर विधानसभा डॉ.युनूस चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। काशीपुर के ग्राम इस्लामनगर, और बैजुडी में आयोजित यह कार्यक्रम जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।वही आसिफ चौधरी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *