
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पीएम सूर्य घर योजना एवं आयुष्मान भारत योजना कैंप के शुभारंभ अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का ग्राम इस्लामनगर काशीपुर आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जमाल सिद्दीकी ने कहा कि , माननीय नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आयुष्मान भारत और पीएम सूर्य घर जैसी योजनाएं समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं।

अपने संबोधन में भाजपा नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी जसपुर विधानसभा डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। पीएम सूर्य घर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आसिफ चौधरी ने कहा कि,राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी का काशीपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी मिलकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर के ग्राम इस्लामनगर बसई में आयोजित यह कार्यक्रम जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती एवं जनहित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को भी दोहराया गया। भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, इंतजार हुसैन,शाहनवाज, रिजवान, रोहित चौधरी, ताहिर चौधरी,मासूम चौधरी शाहिद तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।






