June 7, 2026
IMG_COM_202606062234264710.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

गढ़ी नेगी। चुनावी परिणाम कुछ भी हो यह तो भविष्य ही जानता है मगर तथ्य और हालात बता रहे हैं की भाजपा नेताओं के निरंतर हो रहे चुनावी दौरों के चलते यहां होने जा रहे नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का कद निरंतर भारी होता नजर आ रहा है। काशीपुर के महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते क्षेत्र की सिख संगत ने विकास के लिए भाजपा को जिताने का जो वायदा किया है उसे देखते हुए लग रहा है कि सिख समाज का भाजपा प्रत्याशी को समर्थन मिलने से काफी लाभ मिलेगा। उधर दर्जा राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति के प्रयासों के चलते प्रजापति समाज का रुझान भी भाजपा की ओर होता नजर आ रहा है।

चल रहे चुनाव प्रचार के चलते किशोर भांनुसाली भी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल का मतदाताओं से निरंतर संपर्क अभियान चल रहा है। उनकी जनसभा में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है उसे देखते हुए भाजपा नेताओं को भाजपा की जीत निश्चित नजर आ रही है। चुनावी हालत को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला का कहना है कि गढी नेगी की जनता भाजपा के साथ खड़ी हुई है और अब केवल चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकता होना बाकी है।

उधर मतदाताओं का साफ कहना है कि सचिन बाटला पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की जिस तरह से सेवा कर रहे हैं उसी का परिणाम है कि इस क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। जब वह अध्यक्ष चुने जाएंगे तो विकास की यह गंगा और तेजी से आगे बढ़ेगी। श्री बाटला हर वक्त जनता के दुख दर्द में साथ खड़े रहते हैं। गढी नेगी क्षेत्र के लोग काशीपुर के मेयर दीपक बाली की बातों पर पूरा भरोसा जता रहे हैं और उनका कहना है कि दीपक बाली जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं इसलिए उनकी बात पर भरोसा किया जाए क्योंकि उन्होंने डेढ़ वर्ष के अपने कार्यकाल में ही काशीपुर की काया पलट कर दी है वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से गढ़ी नेगी क्षेत्र का भी चहुंमुखी विकास कराएगे।

जनसंपर्क में जुटे चुनाव प्रभारी राजेश कुमार ने विपक्ष पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के वक्त बरसाती जुगनुओं की तरह नजर आने वाले लोग जनता का भरोसा कभी नहीं जीत सकते। भाजपा का कार्यकर्ता चौबीसों घंटे और बारह महीने जनता की सेवा में समर्पित रहते है। उन्होंने साफ किया कि गढ़ी नेगी हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी का एक अभेद्य गढ़ रहा है और यह चुनाव भी बीजेपी जीतेगी।
इस क्षेत्र में प्रजापति समाज भी निर्णायक भूमिका में है लिहाजा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष सोभाराम प्रजापति ने भी क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रजापति समाज और अनुसूचित जाति के परिवारों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सुरेश कुमार प्रजापति ने इस मौके पर पूर्व प्रधान के रूप में सचिन बाटला द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की लंबी फेहरिस्त जनता के सामने रखी। सुरेश कुमार प्रजापति के अनुसार, सचिन बाटला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी माने जाते हैं और यही वजह है कि वे शासन से क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये का फंड लाने में हमेशा कामयाब रहे हैं। जो काम बड़े-बड़े विधायक अपने पूरे कार्यकाल में नहीं करवा पाते, वह काम सचिन बाटला ने एक कार्यकर्ता के रूप में करके दिखा दिया है। सोनू कुमार प्रजापति आत्मविश्वास के साथ कहते है की गढीनेगी से भाजपा का चुनाव जीतना निश्चित है क्योंकि लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास से पूरी तरह संतुष्ट हैं। गढीनेगी के लोगों को विश्वास है कि चुनाव के बाद जब भाजपा का परचम लहराएगा तो प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी काशीपुर की तरह यहां भी आएंगे और गढीनेगी के विकास को भी पंख लगाएंगे लिहाजा यहां से कमल खिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *