
गढीनेगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला ने अपनी चुनावी रैली निकाल कर किए गए शक्ति प्रदर्शन से दिखा दिया की 11 जून को वें नगर पंचायत पर भगवा लहराने जा रहे है। रैली में शामिल हुए जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने दावा किया कि मतदाताओं के समर्थन और सहयोग के चलते साफ नजर आ रहा है कि सचिन बाटला चेयरमैन बनने जा रहे हैं। बस अब चुनावी औपचारिकताएं बकाया रह गयी हैं।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिस विश्वास के साथ गढ़ी नेगी नगर पंचायत के गठन के बाद होने जा रहे प्रथम चुनाव में सचिन बाटला को चुनाव मैदान में उतारा गया है उसे देखते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है। सभी का एक ही नारा है की पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास पर सचिन बाटला को चुनावी मैदान में उतारा है वह विश्वास कायम रहे और सचिन बाटला भारी वोटो से विजयी हो। यहां हो रहे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ काशीपुर के महापौर दीपक बाली द्वारा कराया जा रहा विकास भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है
चुनाव का परिणाम अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला मतदाताओं के जोर-जोर से मिल रहे समर्थन को देखते हुए अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है। उनका कहना है कि हर वर्ग और समुदाय का उन्हें भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। मतदाताओं के मिल रहे जोरदार समर्थन के चलते उनका किसी से कोई चुनावी मुकाबला नहीं है। सिख समाज के साथ-साथ प्रजापति समाज भी अन्य वर्गों की तरह उनके समर्थन में आ खड़ा हुआ है और उनका भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। वही मतदाताओं में चर्चा है कि भाजपा उम्मीदवार ने वर्षों से क्षेत्र की जनता की जो सेवा की है और वह गढ़ी नेगी के विकास में दिन रात लगे हुए हैं और उन्होंने हर किसी का हमेशा सहयोग किया है उसे देखते हुए उनको सभी वर्गों का समर्थन मिलने जा रहा है। संयोग देखिए की प्रधानी चुनाव में जो सोनू प्रजापति बाटला परिवार के विरुद्ध चुनाव लड़े थे इस चुनाव में वह भी श्री बाटला के समर्थन में आ गए है। उनका कहना है कि प्रजापति समाज भी भाजपा को समर्थन करेगा। वही सुरेश प्रजापति का कहना है कि प्रजापति समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है क्योंकि भाजपा सभी वर्गों का विकास करती है श्री बाटला ने हमेशा सभी का साथ दिया है और उनके दुख दर्द में खड़े रहे हैं इसलिए गढी नेगी से भाजपा का कमल खिलना तय हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गढ़ी नेगी चुनाव में वार्ड नंबर 3 के प्रभारी बनाए गए गुरबख्श सिंह बग्गा कहते हैं कि सचिन बाटला को सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और जहां तक सिख समाज का रुझान है वह पूरी तरह से सचिन बाटला के साथ है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा सिखों का उत्पीड़न किया जबकि भाजपा ने उन्हें हमेशा न्याय और सम्मान दिया। सचिन बाटला के विरोध में जो लोग खुद को भगवा समर्थक बता कर चुनाव लड़ रहे हैं वह भाजपा के हैं ही नहीं बल्कि कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं। यदि वे भाजपाई होते तो कोई उनसे पूछे वह चुनाव क्यों लड़ रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सचिन बाटला को चुनाव जिताने में जुटे हुए हैं और गढीनेगी में हालात देखकर साफ नजर आ रहा है कि भाजपा चुनाव जीतने जा रही है।
आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के चुनाव कार्यालय से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की जोरदार रैली शुरू हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ता नाचते झूमते चल रहे थे और वाहनों पर लगे स्पीकरों में बज रहे भगवा गानों की धुन पर हर कोई नाचता गाता नजर आया। बज रहे साज से भगवा समर्थक गानों में योगी का जलवा भी लगातार गूंज रहा था। नारे लगाते भाजपाइयों और उनके समर्थकों के ऊपर अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सैकड़ो महिलाओं की टोलियां भी नारे लगाती गीत गाती और झूमती हुई चल रही थी। युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों को भले ही यह न पता हो कि यह हो क्या रहा है लेकिन हाथों में झंडा लेकर वे भी रैली के आगे आगे झूमतेऔर नाचते हुए अल्लहड़पन के साथ चल रहे थे । रैली मे तमाम छोटे-बड़े भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल रहे।






