June 6, 2026
IMG-20260606-WA0005.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर के Institution’s Innovation Council (IIC) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान परिसर में वृक्षारोपण अभियान के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों ने उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, ऊर्जा संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों एवं विचार प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योग राज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को अपनाने और सतत विकास के लिए योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी को जल संरक्षण, स्वच्छता, ऊर्जा बचत एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *