June 6, 2026
IMG_COM_202606061745374150.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

गढ़ीनेगी। नवगठित गढ़ीनेगी नगर पंचायत में पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाठला लगातार जनसंपर्क अभियान और चुनावी सभाओं के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उनके प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया।


चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सचिन बाठला ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर आज व्यवस्थित बाजार संचालित हो रहा है, वहां पहले गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, रजत जयंती पार्क, तालाब सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि बारात घर, नगर पंचायत भवन और खेल मैदान जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी स्वीकृत हो चुकी हैं।


सचिन बाठला ने कहा कि यदि नगर पंचायत में भाजपा को जनादेश मिलता है तो केंद्र, राज्य और नगर पंचायत स्तर पर “ट्रिपल इंजन सरकार” के माध्यम से विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद मांगते हुए भरोसा दिलाया कि वह पहले की तरह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे।

तरफ
जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। लोगों का कहना था कि सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिला है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सचिन बाठला लगातार जनता के संपर्क में रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग करते हैं।
सभा में मौजूद भाजपा नेताओं ने भी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। गढ़ीनेगी नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर अब सभी की निगाहें मतदान और मतगणना पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *