June 1, 2026
IMG_COM_202606011202191910.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाठला ने रविवार को भाजपा नेता एवं जसपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी की मौजूदगी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने सचिन बाठला का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विकास के संकल्प के साथ भाजपा की विजय यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।
डॉ. चौधरी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि गढ़ीनेगी की जागरूक जनता भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाएगी तथा सचिन बाठला को भारी मतों से विजयी बनाएगी। वहीं सचिन बाठला ने क्षेत्र के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा।जनसंपर्क अभियान में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *