June 1, 2026
IMG_COM_202606010949102170.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

अहिल्याबाई होल्कर जी का चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत: दीपक बाली

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। महापौर श्री बाली वार्ड 14, टांडा उज्जैन (बूथ क्रमांक 108) में पहुंचे और पूर्व पार्षद मनोज बाली के आवास पर सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर मन की बात को सुना।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा , पार्षद प्रिंस बाली , पूर्व पार्षद राज कुमार सेठी, अनुज मेहरोत्रा , मंडल मंत्री जितेंद्र सिंह , एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्तिक , राजीव खरबंदा , संजय भाटिया , सुनील बत्रा , सौरभ अरोरा , गौरव अरोरा , विनोद अरोरा , सिद्धांत चौहान समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके साथ ही महापौर ने पाल सभा समिति काशीपुर द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 301 भी जयंती के पावन अवसर पर महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर राहगिरो को शरबत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। महापौर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी का त्याग सेवा सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है इस अवसर पर भाजपा ओ बी सी मोर्चा के महामंत्री रविपाल पाल सभा के अध्यक्ष अमरपाल देशवीरपाल महेश पाल मुकुल पाल कुंदन सिंह संजीव पाल सुभाष पाल सहित नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *