May 29, 2026
IMG_COM_202605292052583880.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रुद्रपुर, 29 मई, 2026(सू0वि0)- बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 156 करोड़ की लागत से निर्मित 1872 आवास शीघ्र लाभार्थियों को आवंटित होंगे।

शुक्रवार को सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति डॉ आर राजेश कुमार ने रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरिक्षण किया व प्राधिकरण द्वारा किये जा रहें विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली। सचिव ने बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों से धनराशि जमा कराने के निर्देश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए ताकि शीघ्रता से लाभार्थियों को आवासों का आवंटन हो सकें।

उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने बताया कि पीएम आवास हेतु 3 लाख सरकार द्वारा एवं 3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा किये जाने है। उन्होंने बताया अभी तक 185 लाभार्थियों द्वारा पूर्ण धनराशि की जा चुकी है तथा 222 लाभार्थियों से पत्र व दूरभाष के माध्यम से धनराशि जमा कराने हेतु अवगत किया गया है।

सचिव प्राधिकरण ने बताया कि निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एस. टी. पी. बना गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।

सचिव ने निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आवास आवंटन का प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र लोकार्पण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 भी शीघ्र आ रही है। परियोजनाओं हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसके उपरांत सचिव ने त्रिशूल चौक के पास लोनिवि की 6.5 एकड़ भूमि कुमाऊं कॉमर्शियल कुटीर बहुमंजिला भवन हेतु चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष प्राधिकरण ने बताया कि कुमाऊं कॉमर्शियल कुटीर प्रोजेक्ट में बहुमंजिला, आवासीय व कॉमर्शियल भवन बनाये जायेंगे जिसकी प्रारम्भिक डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई है।

इसके बाद सचिव ने रामपुर रोड पर प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष प्राधिकरण ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर हेतु 48 एकड़ में 72 करोड़ की प्रारम्भिक डीपीआर शासन को भेजी गई है। सचिव आवास ने कहा की ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में ट्रांसपोरटर्स को सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके उपरांत सचिव आवास ने प्राधिकरण द्वारा त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य, कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी स्थलीय निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सीडीओ दिवेश शाशनी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, एमएनए शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *