May 28, 2026
IMG-20260527-WA0022.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:पूरे देश के साथ काशीपुर में भी ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) का पर्व कल श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेता आसिफ चौधरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार त्याग, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी लोगों को पूरी जिम्मेदारी और व्यवस्था के साथ मनाना चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए। यदि भीड़ अधिक हो तो अलग-अलग पालियों में नमाज की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने लोगों से प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *