काशीपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस काशीपुर द्वारा गढ़वाल सभा स्थित नीलकंठ जूनियर हाईस्कूल गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारीम सैफी एवं पुर्व अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजाक के दिशा-निर्देशन में किया गया।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसका संचालन चंद्र भूषण डोवाल द्वारा किया गया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, उनके योगदान और देश के विकास में निभाई गई उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना मजबूत, शिक्षित और आधुनिक भारत का था, जिसे आगे बढ़ाना आज की जिम्मेदारी है। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस काशीपुर जिला अध्यक्ष सारिम सैफी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अनीस अंसारी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, शाह आलम, राकेश भगत, संजीव कुमार शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य मंगला, एम एम जोशी, दीपक राजपूत, प्रीति, अनुष्का, उषा बलोदी, गीता, सोहन सिंह शाह, तनुजा बिष्ट, संजीव गुप्ता आदि स्कूल का स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।




