काशीपुर/देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री भवनचंद्र खंडूरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जसपुर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मुलाकात कर स्वर्गीय खंडूरी जी के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय भवनचंद्र खंडूरी जी का सार्वजनिक जीवन अत्यंत सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों से प्रेरित रहा। उत्तराखंड के विकास एवं सुशासन के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर ताहिर चौधरी, आरिफ अंसारी, आसिफ चौधरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय खंडूरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।






