सुदर्शन समाचार ब्यूरो


काशीपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार / ऑपरेशन लगाम के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जागीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कचनाल गाजी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक संजय सिंह एवं कांस्टेबल धीरज सिंह शामिल रहे।




