May 19, 2026
IMG_COM_202605191938355480.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 20 मई 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *