April 26, 2026
IMG_COM_202604252205365650.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर 25 अप्रैल 2026:द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर में यश फाउंडेशन के सहयोग से “यंग लीडरशिप कार्यक्रम” आयोजित हुआ। इसमें श्रीमती उर्वशी बाली जी के संरक्षण में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, काशीपुर के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परियोजना यश फाउंडेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड और विद्यालय के संयुक्त सहयोग से संचालित है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सेवा भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने पेंटिंग, कंप्यूटर सत्र, खेल-कूद और संवाद कौशल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रभावी परिचय देना सीखा।

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रतिभागियों ने अपने अनुभव डायरी में साझा किए। कार्यक्रम के प्रति बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्रीमती उर्वशी बाली की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में लक्ष्य निर्धारण, कड़ी मेहनत एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती चंपा कपूर जी, चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर जी, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर जी, प्रिंसिपल श्रीमती मीनल बधवार जी, संयुक्त प्रबंध निर्देशिका सुश्री कामाक्षी कपूर जी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती शुभांगी शर्मा जी एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *