April 26, 2026
IMG_COM_202604251751338320.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में वर्चुअल लैब विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक काशीपुर के लेक्चर वीरेंद्र कुमार जी द्वारा आयोजित की गई थी

इस वर्कशाप के माध्यम से छात्रों को बताया गया कि किस तरह आप वर्चुअल लैब के माध्यम से प्रयोगशालाओं के प्रयोग ऑनलाइन सीख सकते हैं वर्चुअल लैब का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रशिक्षित करना है।

श्री प्रेम जी द्वारा यह भी बताया गया कि यदि कोई छात्र मेडिकल लीव पर है या कॉलेज में एक्सपेरिमेंट वाले दिन अनुपस्थित रहता है तो ऐसे छात्र वर्चुअल लैब के माध्यम से वह प्रयोग दोबारा से ऑनलाइन सीख सकते हैं। लेक्चर वीरेंद्र जी ने यह भी बताया कि यह वर्कशॉप मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन भारत सरकार द्वारा संचालित की जाती है, एवं छात्र-छात्राओं को प्रयोगशालाओं के लिए निपुण करना इसका उद्देश्य है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने एक दिवसीय वर्कशाप के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने बताया कि यह वर्कशॉप छात्रों के लिए संरचनात्मक साबित हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *