October 29, 2026
IMG-20261028-WA0011.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:आगामी करवा चौथ पर्व के दृष्टिगत काशीपुर के मुख्य बाजार में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए काशीपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
बाजार में आने वाले लोगों को चोर-उचक्कों एवं जेबकतरों से सुरक्षित रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।
काशीपुर पुलिस का संदेश: त्योहार की खरीदारी बेफिक्र होकर करें, अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
काशीपुर पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *