October 29, 2026
IMG_COM_202610281711425200.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

नैनीताल:बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों के चयन हेतु जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति द्वारा दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों का शासनादेशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण एवं विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पात्र आवेदकों के आवेदन-पत्रों का चयन करते हुए आवश्यक संस्तुतियाँ प्रदान की गईं, जबकि अपूर्ण अथवा आवश्यक अभिलेखों के अभाव वाले प्रकरणों पर नियमानुसार निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन श्रेणी में प्राप्त कुल 17 आवेदन-पत्रों में से 2 आवेदन निरस्त किए गए तथा 15 आवेदन स्वीकृत किए गए।

वहीं गैर-वाहन श्रेणी में कुल 4 आवेदन-पत्रों में से 0 आवेदन निरस्त करते हुए 4 आवेदन स्वीकृत किया गया।

इसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त कुल 14 आवेदन-पत्रों में से 2 आवेदन निरस्त किए गए तथा 12 आवेदन-पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभार्थियों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूर्ण पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र व्यक्तियों को ही मिले। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

बैठक में ए०एसपी आर०डी मठपाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार, ALDM भूपेंद्र सिंह जीना, DDM, नाबार्ड मुकेश बेलवाल, A.M. DIC कैलाश सिंह सम्मल के साथ समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *