October 29, 2026
IMG-20261028-WA0033.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

उधमसिंह नग:रप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलांे की उपज का अनुमान लगाने हेतु तहसील रूदपुर के राजस्व ग्राम जयनगर नं0-3 में जिलाधिकारी द्वारा काश्तकार दौलत सिंह व अदालत सिंह के खेत में जाकर धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण कर स्वयं धान काटकर फसल कटाई कर शुभारंभ किया। जिसमें 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 16.200 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुयी, इस तरह 40 कु0 प्रति हैक्टेयर उपज आंकी गयी। उन्होने बताया कि फसल कटाई प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश, देश में सरकार द्वारा कराये जाते है, इस क्रॉप से मिलने वाले आकड़ो से फसल बीमा, खाद्य नीति निर्धारित की जाती है।
क्रॉप कटिंग में तहसीलदार दिनेश कुटौला, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीकेएस यादव, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *