काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में नगर निगम काशीपुर की ओर से वार्ड नंबर 13 स्थित रॉयल इनक्लेव, कलश मंडप रोड पर स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरीऔर अन्य जनप्रतिनिधियों तथा, नगर निगम अधिकारियोंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना और लोगों को अपने वार्ड की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक गुंजन प्रजापति ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा तथा रॉयल इनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कौशल शामिल हुए।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, भाजपा के जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, मंडल महामंत्री अशोक सैनी, राजेंद्र सिंह, सीमा काम्बोज, सतीश मसीह, सोनिया चावला, नेहा अग्रवाल, कीर्ति सिंह, मनीषा लोहिया, शमा ढींगरा और एसआई गणेश ध्यानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्वच्छता चौपाल के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में ‘मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ काशीपुर, हमारी भागीदारी’ का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलेंद्र चौधरी ने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने और वार्ड स्तर पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि स्वच्छता चौपाल महापौर दीपक बाली की उत्कृष्ट कार्यशैली की पहचान है लिहाजा हमें अपने शहर को सुंदर बनाने में महापौर और नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।
नगर निगम काशीपुर की स्वच्छता जागरूकता टीम ने स्थानीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
