October 27, 2026
IMG_COM_202610271339426190.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

महापौर दीपक बाली द्वारा एक सप्ताह में सवा दो करोड की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास न्यास और एक का लोकार्पण

ग्रामीण क्षेत्र में लगवाए जा रहे हैं निशुल्क चिकित्सा शिविर

काशीपुर। महापौर दीपक बाली अब नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ काशीपुर के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के प्रति भी बेहद संजीदा हो गए है और यही कारण है कि वह नगर निगम क्षेत्र को गड्ढा मुक्त करने हेतु लगातार सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं तथा स्वच्छता चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं तो साथ ही ग्रामीण क्षेत्र मैं चिकित्सा कैंप लगाकर ग्रामीणों को निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक दो जगह निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाकर उन्होंने ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा जांच, मोतियाबिंद के ऑपरेशन एवं परामर्श की सुविधा तथा मुफ्त दवाइयों के साथ-साथ जिन ग्रामीणों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है इन शिविरों में वे उनकेकार्ड भी मौके पर ही बनवा रहे हैं।

महापौर दीपक बाली कहते हैं कि प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट और विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री दिन रात प्रदेश के विकास मेंजुटे हुए हैं लिहाजा हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने शहर के साथ-साथ अपने ग्रामीण क्षेत्र के विकास को भी तेजी से आगे बढ़ाए और जनता को सुविधा देकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। महापौर श्री बाली का मानना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है लिहाजा ग्रामीण क्षेत्रों में भी निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

अपनी इसी सोच के चलते उन्होंने ग्राम पच्चा वाला के बाद गोपीपुर पांडेय कॉलोनी में निशुल्क चिकित्सा कैंप लगवाया। इस दौरान ग्रामीणों से भेंट कर उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। इन शिविरों में जांच के उपरांत ग्रामीणों को निशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उधर नगर क्षेत्र में महज एक सप्ताह में 22 से 28 अक्टूबर तक उन्होंने वार्ड नंबर 11 ,13, और एक में करीब 2 करोड 21 लाख 64000 रुपए की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पणकर काशीपुर क्षेत्र की जनता को बता दिया है कि अब यह क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा और काशीपुर क्षेत्र की एक भी सड़क बगैर बनी नहीं रहेगी।

इन कार्यक्रमों में वे निरंतर संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान वार्ड पार्षद ,बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक नगर एवं ग्रामीण मंडलों के पदाधिकारियों सहित पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ लेकर चल रहे हैं। स्वच्छता चौपाल में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि बनाकर जिस तरह से वें जनता के बीच जाकर काम कर रहे हैं उससे साफ है कि वह एकला चलो में नहीं बल्कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र में हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा के चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भी पहुंचकर जनता से रूबरू हो रहे हैं ।

उनके साथ कार्यक्रमों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक राज्य मंत्री शायराबानो , वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा , जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, श्रीमती मुक्ता सिंह, रजत सिद्धू, राजीव अरोड़ा बच्चू, प्रकाश नेगी ग्राम प्रधान गोपीपुरा विनिता बिष्ट चौधरी , पूर्व प्रधान बब्लू चौधरी , क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार , उपप्रधान गोपीपुरा गीता देवी , वार्ड सदस्य कंचन देवी , प्रधान प्रतिनिधि चांदपुर कमलेश कुमार , अध्यक्ष छठ पूजा समिति वीरेंद्र शर्मा , ग्रामीण मंडल महामंत्री प्रदीप राजपूत , भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, चौधरी समरपालसिंह जसवीर सिंह सैनी मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा अर्जुन सिंह पार्षद बीना नेगी गुंजन प्रजापति ममता देवी सीमा सागर समेत अनेक गणमान्य लोग अलग-अलग कार्यक्रमों में महापौर के साथ चल रहे है। बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मान देकर कार्यक्रम में आमंत्रित करने की प्रथा महापौर दीपक बाली ने ही शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *