October 27, 2026
IMG_COM_202610261836439560.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली- कैचीधाम तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 5करोड़ 28 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण सुधारीकरण कार्य का निरक्षण किया! अधिकारीयों को गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *