चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय एवं समस्त स्टाॅफ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राम धुन, रघुपति राघव राजा राम आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वंदना सिंह द्वारा समस्त प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो छात्राओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ ग्रहण दिलाई गयी एवं सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत श्रमदान एवं ‘‘वोकल फाॅर लोकल’’ जागरूकता रैली के द्वारा स्वयंसेवियो ने ‘‘स्वदेशी अपनाएं आत्म निर्भर भारत बनायें।’’ के संदेश देकर लोगों को अपने देश में बने स्थानीय उत्पादों को अपनाने, उपयोग करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रा0से0यो0 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, असि0 प्रो0 डाॅ0 रंजना, डॉ अंजलि गोस्वामी, डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 दीपा चनियाल, बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, डाॅ0 शालिनी सिंह, डाॅ0 अविनाश मिश्रा, श्री मनोज कुमार, डाॅ0 शिप्रा छावड़ा, डाॅ0 महेश कुमार, कुमारी सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।









