September 16, 2026
IMG-20260915-WA0023.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अगामी विधान सभा चुनाव के बारे में व्यापक चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट को जसपुर विधानसभा क्षेत्र समेत जनपद ऊधमसिंहनगर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की मजबूत पोजीशन से अवगत कराया। डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समूचे प्रदेश के साथ ही तराई में भी विकास की बयार चल रही है। सरकार की विकासपरक योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों से समाज के सभी वर्गों के लोग बेहद खुश हैं।डॉ. यूनुस चौधरी ने पूर्ण विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने को प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *