September 16, 2026
IMG-20260915-WA0020.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर श्री सांई पॉलिटेक्निक कॉलेज में बड़ी धूम-धाम से इंजीनियरिंग दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक आदेश चौहान जी एवं चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इलैक्ट्रीकल, मैकेनिकल और सिविल के छात्र-छात्राओ द्वारा अपनी-अपनी ब्रांच से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथिगड़ों का मन भा लिया।

विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रर्दशनी में निर्णायक समिति के द्वारा प्रथम स्थान पर इलैक्ट्रीकल के प्रोजेक्ट टिहरी डैम परियोजना जिसको छात्र निकिल, मयंक शर्मा, चमन, राजेन्द्र के द्वारा बनाया गया, द्वितीय स्थान पर सिविल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट फ्लोटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बेस्ड मैगनैटिक इफैक्ट इन फांउडेशन जापानीज टेक्नोलॉजी जिसको छात्र पंकज, दिव्या, निखिल, नवाज, अरमान टीम द्वारा बनाया गया तथा तृतीय स्थान पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट फलोरक्लीनर जिसको छात्र हर्ष, शादाब, पुष्पेन्द्र, तरूण और अरमान के द्वारा बनाया गया। सभी विजेताओं को विधायक जी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

चेयरमैन राजकुमार सिंह ने बताया कि आज हजारों की संख्या में सांई पालिटेक्निक के विद्यार्थी विभिन्न कम्पनियों में कार्य कर रहे है। संस्था के तीन बच्चों का सरकारी विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हो चुका है। मौ० हुसैन, इलैक्ट्रीकल इंजीनियर, प्रेरणा गौतम सिविल इंजीनियरिंग, आवेश कुमार का सिविल इंजीनियर में चयन हुआ, विधायक आदेश चौहान ने आज यहां उपस्थित आवेश चौहान को सरकारी नौकरी जूनियर इंजीनियर में चयन होने पर प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया व सभी बच्चों को इंजीनियर दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर निदेशक डॉ० अवनीश चौहान, प्रधानाचार्य अतुल शर्मा, नर्सिंग प्राचार्य परवेन्द्र शर्मा, डिग्री प्राचार्या देविका रावत, पंकज कश्यप, नृपेन्द्र, हरकेश चौहान, नौशाद, अमित चौहान, रोहित चन्द्रा, काजल, निधि मिश्रा, पूजा ऐरी, नीमा बिष्ट, मौहम्मद सलमान, रविन्द्र पाल, तरूण चौहान, फरमान, कौशल कुमार, संदीप, शैलजा सिंह, नेहा दूबे, हंसिका, नदीम, फहीम, प्रवीण, दिलराज, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *