रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा महिला पतंजलि योग सनिति, काशीपुर के सहयोग से 6 सितम्बर से 13 सितम्बर 2026 तक रोटरी भवन, रामनगर रोड, काशीपुर में आयोजित योग एवं मेडिटेशन कैम्प का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।
आठ दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में श्रीमती कमला रिखाड़ी एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों सहित सूक्षम व्यायाम, प्राणायाम, त्राटक, माइंड रिलैक्शेशन थैरेपी, शोल्डर थैरेपी, सर्वाइकल एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा इनके नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

समापन समारोह के अवसर पर श्रीमती कमला रिखाड़ी, राज्यकारिणी समिति सदस्य को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके सहयोग एवं योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा समस्त योग प्रशिक्षकों एवं दिनांक 6 सितम्बर को आयोजित टीवर्स डे के दौरान अनुपस्थित शिक्षको श्रीगती गीनल बधवार, श्रीमती रेखा सिंह तथा श्रीमती पुष्पा रौतेला को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रोटरी क्लब अध्यक्ष रो. संजय गोयल एवं इनरव्हील क्लब अध्यक्षा श्रीमती रूपाली अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन रो राजीव खरबन्दा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर सचिव रो. रेखा जिन्दल ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसका नियमित अभ्यास अत्यंत उपयोगी है। क्लब भविष्य में भी समाजहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीडीजी पवन अग्रवाल, रो. बी.पी. गोयल, रो. अर्पण जिन्दल, रो. मनोज चौधरी, रो. अतुल असावा, रो. डा. बी.एम. गोयल,, रो. कुलभूषण गर्ग, रो. विजय जिन्दल, रो. सुनीत अग्रवाल, रो. तनुज अग्रवाल, रो. मुकेश रावल, रो. अमित शंकर अग्रवाल, रो. अतुल शर्मा, रो. हरिओम अग्रवाल, रो. प्रदीप गोयल, इनरव्हील क्लब से श्रीमती सारिका अग्रवाल, सुरूवि सक्सैना, आभा गोयल, प्रीति अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सुमन जिन्दल, बबीता गोयल, स्वाति अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग के लिए रोटरी क्लब द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया गया।









