चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में कुमाऊॅ विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ डाॅ0 रवि सहोता, बाल रोग विशेषज्ञ सहोता हास्पिटल, काशीपुर, कुमाऊॅ विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डाॅ0 सन्तोष कुमार, महाविद्यालय की सेवानिवृत प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका गु़िड़या आत्रेय तथा महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डाॅ0 रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की 10 पुरुष एवं 08 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पहला मैच चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर एवं राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के बीच खेला गया, जिसमें चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, काशीपुर विजय रही दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय जसपुर तथा डी0एस0बी0 कैम्पस नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें डी0एस0बी0 कैम्पस नैनीताल विजयी रही। तथा पुरुष वर्ग में पहला मैच एस0आई0एम0टी0 काशीपुर एवं पी0एन0जी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के बीच खेला गया जिसमें पी0एन0जी0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर विजयी रही। दूसरा मैच डी0एस0बी0 कैम्पस नैनीताल एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के मध्य खेला गया जिसमें डी0एस0बी0 कैम्पस नैनीताल विजयी रही।
कुमाऊॅ विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में कुल 14 मैच खेले गये।
पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता का फाईनल मैच डी0एस0बी0 परिसर, नैनीताल और एम0बी0पी0जी0 काॅलेज, हल्द्वानी के बीच खेला गया, जिसमें एम0बी0पी0जी0 काॅलेज, हल्द्वानी की टीम विजेता रही एवं डी0एस0बी0 परिसर, नैनीताल उप विजेता रही।
महिला वर्ग में रोमांचक फाईनल मैच चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर और एम0बी0पी0जी0 काॅलेज, हल्द्वानी के बीच खेला गया, जिसमें एम0बी0पी0जी0 काॅलेज, हल्द्वानी की टीम विजेता रही एवं चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर उप विजेता रही।
विश्वविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डाॅ0 सन्तोष कुमार, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय एवं महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डाॅ0 रमा अरोरा द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को मैडल और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्री बिरेन्द्र शाह, डाॅ0 सुरेन्द्र नेगी, श्रीमती अनीता बोरा प्रवक्ता वर्ग में डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 दीपा चनियाल, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 पुष्पा धामा, श्रीमती कृति टण्डन, श्री विजेन्द्र कुमार, बी0एड0 विभागाध्यक्ष डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, श्रीमती शालिनी सिंह, डाॅ0 चंचल कुमार, डाॅ0 अविनाश मिश्रा, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, श्री मनोज कुमार, डाॅ0 महेश कुमार, डाॅ0 सोमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका श्री विरेेन्द्र शाह, कु0 ममता रावत, श्री कल्पित चैसाली, एवं श्री हिमांशु वैश्य ने निभाई। समारोह का संचालन डाॅ0 दीपा चनियाल ने किया।
अतः महोदय से निवेदन है कि उक्त समाचार एवं फोटो को अपने प्रतिष्ठित समाचार-पत्र में निःशुल्क प्रकाशित करने का कष्ट करें।









