September 12, 2026
IMG-20260912-WA0006.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

देवीपुरा। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा ग्राम देवीपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्री गार्ड के साथ सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार श्री हरीश जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला सूद जी, सूर्या फाउंडेशन के उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, शिक्षक संध्या कोहली, प्रिया लोहनी, हेमा आर्या, मुस्कान आर्या सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
सामूहिक वृक्षारोपण के दौरान नीम, आंवला, सहजन, पारिजात, आम, अमरूद, लीची सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सूर्या फाउंडेशन द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था भी की गई, ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
मुख्य अतिथि श्री हरीश जी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की।
प्राचार्या डॉ. सुशीला सूद ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का आधार बनेंगे।
सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *