August 7, 2026
IMG-20260806-WA0014.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:विधि के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय देते हुए बीबीए एलएलबी 6th सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने एक अद्भुत मिसाल पेश की है। उक्त पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान पर छात्र राजकुमार भटनागर पुत्र श्री विष्णु नारायण भटनागर ने 78. 61 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि कुमारी रितिका पुत्री श्री राजकुमार बंगा 78.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया लेकिन तीसरे स्थान के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला है इस स्थान के लिए 8 छात्र – छात्राओं की कड़ी प्रतिस्पर्धा रही उनके नाम क्रमशः यथार्थ आत्रेय पुत्र डॉ नीरज आत्रेय , दामिनी पुत्री श्री देवेंद्र सिंह, प्रिया पुत्री श्री विनोद, कार्तिक कृष्ण अग्रवाल पुत्र श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, देवांश शर्मा पुत्र आशुतोष शर्मा, मुस्तकीमा पुत्री निजामुद्दीन, कृतिका गुप्ता पुत्री सुबोध गुप्ता, भावना कलाकोटी पुत्री हुकम सिंह कलाकोटी ने 74.17 प्रतिकार अंक प्राप्त कर कॉलेज की गौरवमयी में शैक्षणिक व्यवस्था को सत्यापित किया है जो छात्र-छात्राओं के लिए वंदनीय है।
संस्थान के विधि विभाग के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया की विधि के छात्र-छात्राएं लगातार अपनी-अपनी कक्षाओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बना रहे हैं यह सब विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की प्रबंध समिति द्वारा जो बेहतर शिक्षा देने हेतु सभी प्रकार की सुविधा देने का प्रयास विद्यार्थियों को किया जा रहा है यह सब उसका परिणाम है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति निदेशक गण, प्राचार्य रजिस्ट्रार , फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *