August 2, 2026
IMG_COM_202608020650284050.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर के छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षण संस्थानों में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित MIC-Driven Activity में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। यह गतिविधि “Strengthening Scientific Research and Innovation in HEIs: ANRF’s Vision, Priorities, and Support Framework” विषय पर केंद्रित रही।

इस विशेष गतिविधि का आयोजन शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे किया गया। कार्यक्रम में Anusandhan National Research Foundation (ANRF) के CEO डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षण संस्थानों में वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार तथा शोध को बढ़ावा देने के लिए ANRF के दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं और सहयोगात्मक ढाँचे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

श्रीराम इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने उन्हें देश में अनुसंधान एवं नवाचार के बदलते परिदृश्य को समझने तथा भविष्य में शोध-आधारित गतिविधियों के प्रति प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान अभिरुचि और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *