July 30, 2026
IMG_COM_202607291310045690.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। मेरठ में 22 से 25 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में सभी प्रतिभागी रुद्राक्ष, स्वर्णिम, आराध्या पोखरियाल, दर्शिखा चौधरी, मीमांसा,आदि खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान प्राथमिकता देता है, ताकि विद्यार्थी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।
विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के जज़्बे, मेहनत और समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। विद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि उसके खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *