July 26, 2026
IMG-20260725-WA0008.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। समाज सेविका एवं DBali Group की Director Urvashi Dutt Bali और The Gurukul Foundation School के स्टूडेंट,नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के 50 बच्चों के जीवन में नई उम्मीद और नए अवसरों का निर्माण किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को Skill Development, Confidence Building, Personality Development और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है, ताकि भविष्य में वे अपने हुनर के दम पर सम्मानजनक जीवन जी सकें।
Urvashi Dutt Bali इन बच्चों के साथ एक परिवार की तरह जुड़ी हुई हैं। इन 50 बच्चों में कई ऐसे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, जबकि कुछ बच्चे पारिवारिक परिस्थितियों, Legal Issues या जीवन की मजबूरियों के कारण अपने माता-पिता से अलग रह रहे हैं। ऐसे बच्चों के भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का हौसला देना इस अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य है।
इस नेक प्रयास में The Gurukul Foundation School हर महीने पूरा सहयोग देता है। स्कूल अपनी School Vehicle के माध्यम से इन बच्चों को गुरुकुल परिसर लेकर आता है, जहाँ Young Leaders Programme के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थी इन बच्चों के साथ समय बिताते हैं और उन्हें Communication Skills, Leadership, Teamwork, Personality Development तथा विभिन्न Life Skills सिखाते हैं। उर्वशी दत्त बाली द्वारा सिलाई, आर्ट, क्राफ्ट, ग्रूमिंग, हेयर कटिंग, प्लंबिंग, बिजली का काम, रेस्टोरेंट सर्विस रचनात्मक गतिविधियाँ और अन्य उपयोगी हुनर भी सिखाए जाते हैं, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है।
DBali Group की Director एवं समाज सेविका Urvashi Dutt Bali ने कहा कि उनका सपना है कि ये बच्चे भविष्य में किसी के सामने हाथ फैलाने वाले नहीं, बल्कि अपने हुनर और मेहनत के दम पर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें। उनका मानना है कि किसी भी बच्चे को केवल सहायता नहीं, बल्कि सही Platform, सही Guidance और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
Urvashi Dutt Bali ने बताया कि गुरुकुल फाउंडेशन के विद्यार्थियों को भी इस पहल से समाज के प्रति संवेदनशील बनने, सेवा भावना विकसित करने और सच्चे नेतृत्व का महत्व समझने का अवसर मिलता है। इससे दोनों वर्गों के बच्चों में आपसी सीख, सम्मान और मानवीय मूल्यों का विकास हो रहा है।
Urvashi Dutt Bali ने इस सामाजिक अभियान में निरंतर सहयोग के लिए The Gurukul Foundation School के चेयरमैन डॉ. नीरज कपूर, डायरेक्टर डॉ. वसुधा कपूर, JMD कामाक्षी कपूर, प्रिंसिपल मीनल बधवार, वाइस प्रिंसिपल शुभांगी शर्मा तथा ऋषु कुमारी सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से ही समाज के वंचित बच्चों को बेहतर भविष्य और नई पहचान मिल सकती है।
उन्होंने कहा, “हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत केवल उसे पहचानने, निखारने और सही मंच देने की है। यदि समाज, स्कूल और संवेदनशील लोग मिलकर आगे आएँ, तो कोई भी बच्चा अपने सपनों से वंचित नहीं रहेगा।”
यह पहल आज केवल 50 बच्चों को Skill Development नहीं दे रही, बल्कि उन्हें Confidence, Self-Respect, Hope और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव भी प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *