August 1, 2026
IMG_COM_202607241243269860.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रोटरी इन्टरनेशनल एक वैश्विक सामाजिक सेवा संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य मानवीय सहायता प्रदान करना, दुनिया भर में शांति, मैत्री तथा सद्भावना की स्थापना के लिये प्रयास स्थापित करना और व्यवसायों में उच्च नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

मानवता और समाज सेवा को समर्पित संगठन रोटरी क्लब आफ काशीपुर का 38वाँ वार्षिक अधिष्ठापन समारोह को गोविषाण हैरिटेज, बाजपुर रोड, काशीपुर में सायंकाल 7:30 मुख्य अतिथि डीजी जसवीर सिह भाटिया, विशिष्ठ अतिथि पीडीजी रवि प्रकाश अग्रवाल, रो० वासुदेव गोल्यान (नेपाल), पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीडीजी शरत चन्द्रा, पीडीजी किशोर कटरू, पीडीजी पवन अग्रवाल, पीडीजी नीरव नीमेश अग्रवाल, डीजीएन विनय कृष्णा, रोटरी क्लब आफ काशीपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष रो० संजय गोयल, सचिव रो० रेखा अग्रवाल एवं संयुक्त सचिव रो० प्राची अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं राष्ट्रीयगान के साथ समारोह का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन रो० अतुल असावा तथा रो० अनुराग सिंह जी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में नये सत्र 2026-27 के लिए क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों क्लब अध्यक्ष रो० संजय गोयल एवं सचिव रो० रेखा अग्रवाल, क्लब ट्रेनर रो० राज मेहरोत्रा एवं क्लब के अन्य. पदाधिकारियों को रोटरी पिन लगाकर वर्ष 2026-27 के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। क्लब सदस्यता विस्तार के अन्तर्गत शहर के प्रतिष्ठित डा० राहुल सिंघल को सदस्यता ग्रहण करायी गई तथा प्रो० नीरज द्विवेदी डायरेक्टर आईआईएम, प्रो० कुनाल गॉगुली डीन आईआईएम, प्रो० वैभव भमौरिया आईआईएम द्वारा भी रोटरी क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार की गई।

रोटरी क्लब आफ काशीपुर के अधिष्ठापन समारोह में पदभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त अध्यक्ष रो० संजय गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि रोटरी केवल एक सामाजिक क्लब नही है बल्कि यह एक अन्र्तराष्ट्रीय परिवार है जो सेवा ही सर्वोपरि के सिद्वान्त पर काम करता है। क्लब सचिव रो० रेखा अग्रवाल ने नवीन सत्र में अगले छः माह में किये जाने वाले सेवा कार्यों को पीपीटी के माध्यम से उपस्थित रोटेरियन्स बन्धुओं को अवगत कराया। कार्यक्रम के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण द्वारा रोटरी द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये।

इस अवसर पर रोटरी परिवार के सदस्य रो० अर्पण जिन्दल, रो० ब्रहम प्रकाश गोयल, रो० मनोज चौधरी, रो० राजीव खरबन्दा, रो० डा० संजय गुप्ता, रो० राज मेहरोत्रा, रो० मुक्ता सिंह, रो० सुमित अग्रवाल, रो० विनीत अग्रवाल, रो० डा० अशोक गोयल, रो० डा० बी.एम. गोयल, रो० डा० एस.पी. गुप्ता, रो० असित जैन, रो० अपूर्व जिन्दल, रो० प्रतीक जिन्दल, रो० नवीन अग्रवाल, रो० तनुज अग्रवाल, रो० पारस मेहरोत्रा, रो० राम मेहरोत्रा, रो० आशीष गुप्ता, रो० शरत गोयल के अलावा निकटवर्ती क्षेत्र रामनगर, बाजपुर हल्द्वानी एवं रूद्रपुर से भी अनेक रोटरी बन्धु एवं क्लब पदाधिकारीगण समारोह में उपस्थित हुए।समारोह के अन्त में उपस्थित जन समूह का पीडीजी देवेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *