काशीपुर:पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई 2026 को नैनी पेपर्स लिमिटेड, 7 किलोमीटर स्टोन, मुरादाबाद रोड, काशीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं।
वृक्षोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ (PDG) रोटेरियन देवेंद्र अग्रवाल, नैनी पेपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रोटेरियन पवन अग्रवाल तथा कार्यकारी निदेशक रोटेरियन मयंक अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गोयल, सचिव रोटेरियन रेखा जिंदल तथा इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती सारिका अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर “लीडर ऑफ द मंथ” रोटेरियन राज मेहरोत्रा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राची अग्रवाल, अतुल असावा, राहुल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजीव खरबंदा, मनोज चौधरी, कनव अग्रवाल, परिधि अग्रवाल, डॉ. के.के. अग्रवाल, डॉ. ए.के. सिरोही, डॉ. बी.एम. गोयल, डॉ. एस.पी. गुप्ता, पूजा अग्रवाल, ऋचा, नेहा अग्रवाल, शालिनी, अर्चना, संगीता मेहरोत्रा, विनीत अग्रवाल, शिल्पी, संगीता गोयल, विनीत सिंघल, मुकेश रावल तनुज अग्रवाल, सुनीत अग्रवाल तथा प्रकाश सहित दोनों क्लबों के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर नैनी पेपर्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए।
नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। यह वृक्षारोपण अभियान संस्था की हरित एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। उपस्थित सभी लोगों ने “एक वृक्ष, एक संकल्प, एक बेहतर भविष्य” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।





