काशीपुर: काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव श्री यशवंत चौहान जी की सुपुत्री कु० आस्था चौहान ने हाल ही में घोषित NEET परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, काशीपुर नगर और पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज महानगर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल जी, AICC सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अनुपम शर्मा जी और पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री मुशर्रफ हुसैन जी ने आस्था चौहान के निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी अतिथियों ने आस्था की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता, डॉ० संगीता जी एवं श्री यशवंत चौहान जी के उत्तम संस्कारों और मार्गदर्शन को दिया।
इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है और नगर के प्रबुद्ध जनों ने आस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।




