July 17, 2026
IMG-20260716-WA0007.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर आज क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था भारती नव चेतना सांस्कृतिक समिति काशीपुर के द्वारा स्थानीय पॉलिटेक्निक में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नवनिर्मित मिनी स्टेडियम में छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह ने मंच के पदाधिकारीयों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारीयों को संस्थान का भ्रमण कराया। मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने बताया कि निकट भविष्य में समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई और सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे जिनकी सूचना दी जाती रहेगी ।
अवसर पर मंच अध्यक्षा अपूर्व मेहरोत्रा, सलाहकार समिति के सदस्य विमल गुड़िया, सरित कृष्णा चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया, सुमित शंकर अग्रवाल, मनोज कौशिक, एक के चहल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष डॉक्ट ओमपाल सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *