July 16, 2026
IMG-20260715-WA0052.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मैनुअल सूचना तंत्र की मदद से एक युवती को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में कुमाऊं कॉलोनी काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
5 जुलाई 2026 को युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। चूंकि युवती और आरोपी अलग-अलग समुदाय से संबंधित थे तथा दोनों के पास मोबाइल फोन भी नहीं थे, इसलिए पुलिस के सामने जांच की चुनौती थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने विभिन्न जनपदों और राज्यों में 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।
पुलिस टीम अजमेर पहुंची और युवती को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना और युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की भी वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
काशीपुर पुलिस ने आमजन से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा किसी भी संवेदनशील मामले में सत्यापित जानकारी ही साझा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *