काशीपुर : खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के डिग्री विभाग में आज दिनांक 9 जुलाई को हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड उत्तराखंड द्वारा प्रशिक्षणात्मक कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में रोवर रेंजर्स ने प्रतिभाग किया और अलग-अलग प्रकार की एक्टिविटीज, फ्लैग होस्टिंग, गांठे बंधन, गार्ड ऑफ़ ऑनर, प्राथमिक सहायता मीनार बनाना, परेड, Men एम्बुलेंस बनाना, टेंट बनाना आदि बनाने का प्रशिक्षण लिया ।

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, डिग्री विभाग की प्रिंसिपल डॉक्टर सीमा चौहान, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर कपिल चौहान, नर्सिंग विभाग के प्रिंसिपल डॉक्टर राजकुमार चौधरी, कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक वैभव गौड एवं ताशू, कार्यक्रम की मुख्य संचालक डॉक्टर किरन बंसल तथा सभी विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के महत्व के बारे में बताया।





